वनडे वर्ल्ड कप कल, यानी 5 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा, लेकिन प्रिपरेशन के लिए होने वाले 10 में से 7 वॉर्म-अप मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं। 4 मुकाबले रद्द हुए, वहीं 3 में ओवर कम करने के बाद ही नतीजा संभव हो सका।
भारत के दोनों ही वॉर्म-अप मैच पानी की भेंट चढ़ गए हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि कहीं एशिया कप की तरह वर्ल्ड कप का मजा भी बारिश की वजह से खराब तो नहीं हो जाएगा। जिन 10 शहरों में वर्ल्ड कप के मैच होंगे, उन शहरों के मौसम विभाग से की गई जानकारी के अनुसार, वहां मौसम की स्थिति तबाही मचा सकती है।
15 अक्टूबर तक मानसून का असर समाप्त हो जाएगा।
भारत के नॉर्थ ईस्ट और समुद्र के पास स्थित साउथ इंडियन इलाकों में इस दौरान नॉर्मल से ज्यादा बारिश की संभावना रहेगी।फिलहाल प्रशांत महासागर पर ‘अल नीनो’ तूफान की स्थिति बनी हुई है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका वेदर पर ज्यादा असर नहीं होगा और बारिश भी होगी तो कम ही होगी।
अब शहरों के अनुसार देखते हैं कि मैच के दौरान वहां बरसात की क्या स्थिति रहेगी…
1.अहमदाबाद में साफ रहेगा मौसम
- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के 5 मैच होंगे। इनमें इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच ओपनिंग मैच, भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला और टूर्नामेंट का फाइनल शामिल है।
- 14 अक्टूबर को यहां भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होगा। इस दिन भी बारिश की संभावना नहीं होगी। बादल छाए रहेंगे और तापमान 22 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
- 4 नवंबर को इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मैच होगा। इसमें भी बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 20 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि स्टेडियम के आसपास करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
2. चेन्नई के मैचों पर रहेगा बारिश का साया
- न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के बीच चेन्नई में 13 अक्टूबर को मैच होगा। इस दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच के दौरान भी बादल छाए रहने की संभावना है।
- 23 अक्टूबर को पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच मैच होगा। इस दौरान दोपहर के बाद बारिश हो सकती है। 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मैच होगा।
- इस दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं रहेगी।
3. हैदराबाद में पाकिस्तान के 2 मैच, यहां बारिश नहीं होगी
- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वर्ल्ड कप के 3 मैच होंगे, जिनमें से 2 मैच पाकिस्तान के साथ होंगे। यहां हाल ही में खेले गए 2 वॉर्म-अप मैचों में बारिश नहीं हुई।
- हालांकि तेलंगाना के कुछ इलाकों में बरसात हो सकती है, लेकिन हैदराबाद में बारिश की संभावना नहीं है।’
- 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड-नीदरलैंड के बीच मैच होगा। इस दिन का तापमान 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।
- अगले ही दिन यहां पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच मैच होगा, इस दिन भी बारिश की संभावना नहीं है।
4. लखनऊ में बारिश का खतरा नहीं
- लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम को पहली बार किसी ICC इवेंट की मेजबानी मिली है और यहां लीग स्टेज के 5 मैच होंगे। भारत 29 अक्टूबर को इस मैदान पर इंग्लैंड से भिड़ेगा।
- इस दिन 25 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच टेम्परेचर रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।’
- एक्यूवेदर वेबसाइट के अनुसार, ’16, 21 और 29 अक्टूबर के मैचों में भी बारिश की संभावना नहीं है। जबकि 3 नवंबर को अफगानिस्तान-नीदरलैंड मैच के दौरान हल्के बादल छाए रह सकते हैं।’
5. पुणे में आसमान साफ, बारिश की संभावना नहीं
- 19 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के बीच मैच होगा। टेम्परेचर 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दिन बारिश की संभावना नहीं है।
- 30 अक्टूबर को अफगानिस्तान-श्रीलंका के बीच दूसरा मैच होगा। बादल साफ रहेंगे और बारिश की संभावना नहीं है। एक और 8 नवंबर को यहां 2 और मैच होंगे।
- इस दौरान टेम्परेचर 18 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान भी बरसात की संभावना नजर नहीं आ रही है।
6. दिल्ली में भी बारिश के आसार नहीं लेकिन कोहरा छाया रहेगा
- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी लीग स्टेज के 5 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत यहां 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ भिड़ेगा।
- इंडियन मेटेओरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, ’11 नवंबर को टेम्परेचर 22 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवाएं 5 से 10 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी।
- दिल्ली में 7 अक्टूबर को पहला मैच और 6 नवंबर को आखिरी मैच होगा। इस दौरान मौसम साफ रहेगा, शहर में कोहरा छाया रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
7. मुंबई में फिलहाल बारिश, लेकिन मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा
- महाराष्ट्र और मुंबई में वर्तमान में बारिश का मौसम है। लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप के मैच 21 अक्टूबर से शुरू होंगे, तब तक बारिश की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी।
- हालांकि, साइक्लोन का असर शहर पर होगा या नहीं यह भी 4-5 दिन पहले ही पता चल पाता है। लौटता हुआ मानसून 10 से 15 अक्टूबर के बीच खत्म हो जाएगा, इसलिए उसके बाद बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही।’
- शहर में इस दौरान 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
8. धर्मशाला में एक मैच पर बारिश का खतरा
- 10 अक्टूबर को इंग्लैंड-बांग्लादेश मैच होगा। इस दिन टेम्परेचर 21 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, बादल साफ रहेंगे और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
- 17 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड के बीच मैच होगा। एक्यूवेदर वेबसाइट के मुताबिक, इस दिन हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। टेम्परेचर 16 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, शहर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
- 22 अक्टूबर को भारत-न्यूजीलैंड और 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच मैच होगा। दोनों ही दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है, टेम्परेचर 9 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
Cricket World Cup 2023 का पूरा शेड्यूल, मुकाबले कब, कहां होंगे।